महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ भीषण हादसा, 100 फिट से नीचे गिरी गर्डर लॉन्चिंग मशीन 17 लोगों की मौके पर हुई मौत, 3 लोग घायल हुए वही 6 अब भी दबे हुए

महाराष्ट्र के ठाणे से आई दिल दहला देने वाली खबर, दरअसल यहा शाहपुर के नजदीक एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिर गई, जिसके चलते 17 लोग मौके पर ही अपनी जान गवा बैठे वही 3 लोग घायल हो गए और बाकी 6 जाने अब भी मचीं के नीचे दबे हुए है। कल रात हाइवै पर निर्माण कार्य का काम चल रहा था। उसी दौरान गर्डर मशीन 100 फीट से नीचे गिर गई।

महाराष्ट्र के ठाणे मे एक बेहद ही खौफनाक हादसा हो गया, दरअसल शाहपुर के नजदीक एक गर्डर मशीन करीब 100 फिट से नीचे गिर गई जिसके चलते 17 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। वही 6 लोग अब भी मशीन के मलबे के नीचे दबे हुए बताए जा रहे है। इस हादसे में शाहपुर पुलिस ने बताया की यहा समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण हो रहा था पुल को तैयार करने के लिए मशीन का इस्तेमाल हो रहा था की उसी दौरान मशीन 100 फिट की ऊंचाई से गर्डर मशीन गिर गई थी।

आपको बता दें जानकारी के हवाले से ऐसी आशंका जताई जा रही है की, अब भी कुछ लोग मशीन के मलबे के नीचे दबे हुए है। जिसके चलते रेस्क्यू टीम का काफी तेजी से सेएच ऑपरेशन चला रही है। वही मौके पर एसपी और रेस्क्यू टीम भी पहुंची हुई है।

एसपी का कहना है की गर्डर लॉन्चिंग मशीन के गिरने से वहा काम कर रहे मजदूर और अन्य कई लोग इस मशीन के चपेट में आ गए और अपनी जान गवा बैठे। हालांकि मशीन के चपेट में आए तीन घायलों को शाहपुर तालुका के एक अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

इसी भी पढे : हरियाणा में दो समुदायों के बीच जमकर हुई हिंसा, नूँह में लगा कर्फ्यू , हिंसा की लपेट में गुरुग्राम, फरीदाबाद भी आए

अस्पताल में ले जाया गया तमाम शवों को

आपको बता दें सोमवार देर रात पुल निर्माण कार्य का काम चल रहा था की तभी गर्डर मशीन करीब 100 फीट की उचाईं से नीचे गिर गई जिसके कारण उस दौरान उधर काम कर रहे कई मजदूर मशीन की चपेट में आ गए। शाहपुर उपजिला अस्पताल मे अब तक करीब 17 शवों को भेजा जा चुका है जिनमे से तीन लोग घायल है बता दें अभी शवों की संख्या बाढ़ सकती हैं। हालांकि पुलिस और दमकल विभाग अभी लोगों के बचाव कार्यों में लगे हुए है।

Leave a comment