आज शाम को बिपरजॉय तूफान टकराएगा गुजरात की सीमा से, कई जिलों मे होने लगा असर, 74 हजार लोगों को हटाया गया, घरों मे घुसने लगा पानी

गुजरात के तटों की तरफ बिपरजॉय चक्रवात तूफान तेज रफ्तार से आगे आ रहा है जो के बेहद ही खतरनाक रूप ले चुका है। बता दें आज शाम को चार से आठ बजे के बीच कच्छ मे सिथ्त जखाऊ मे जमीन से टकराने की पूरी संभावना जताई गई है। वही मौसम विभाग ने इस तूफान से भारी तभाही होने के चेतावनी दी है।

सूत्रों के मुताबिक गुजरात के जूनागढ़ जिले मे चक्रवात बिपरजॉय के कारण समुन्द्र मे बेहद ऊंची लहरे उठती नजर आ रही है। जिसके अलर्ट तटों के नजदीक घरों मे काफी पानी घुस गया है। हालांकि समुन्द्र के पास स्थानीय लोगों को वहा से पहले ही हटा दिया गया हैं। साथ ही, मछुआरों के लिए अलर्ट जारी किया है।

दूसरी तरफ मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर भी समुन्द्र की काफी ऊंची लहरे देखने को मिल रही है। जबकि आज शाम तक गुजरात मे बिपरजॉय चक्रवात तूफान के टकराने की पूरी आशंका है। इसी के साथ मुंबई मे भी सुबह 10:30 बजे से हाई टाइड लगा दिया गया है।

मौसम विभाग के महानिदेशक मरत्युन्जय महापात्रा ने बताया की चक्रवात बिपरजॉय तूफान काफी तेज रफ्तार से सौराष्ट्र, कच्छ की तरफ आ रहा है। यह जखाऊ से करीब बस 180 किमी की दूरी पर है। इतना ही नहीं उन्होंने हवाओं की रफ्तार के बारे मे भी बताया उन्होंने बताया की 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी की शाम तक गुजरात के तट पर पहुँच जाएगा। हालांकि स्थनीय लोगों को किसी महफ़ूस जगह पर भेज दिया गया है। आगे उन्होंने बताया की चक्रवात बिपरजॉय तूफान बेहद ही खतरनाक है। इस तूफान से छोटे पेड़, चोटर मकान, टीन के घर मिटे के मकान सब तहस नहस हो सकते है।

गुजरात के राहत आयुक्त पांडे ने बताया की तटीय इलाकों से लोगों को निकलने की प्रक्रिय बुधवार सुबह तक पूरी करली गई थी। 74,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है।

सूत्रों से जानकारी मिली है की पाकिस्तान में भी बिपरजॉय तूफान का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज सिंध के केटी बंदर से चक्रवात बिपरजॉय टकरा सकता है।

वही गुजरात के द्वारका मे भी बिपरजॉय का खौफ बना हुआ है। वहा से जानकारी मिली है की बिपरजॉय चक्रवात तूफान के चलते द्वारिकधीश मंदिर को आज बंद कर दिया गया है। इसकेअलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने समीक्षा बैठक की।

इसे भी पढे : बिपरजॉय के चलते मुंबई हवाईअड्डे पर मचा तहलका, कई फ्लाइट हुई रद्द

गुजरात मे चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से मांडवी में भी समुन्द्र की ऊंची लहरे उठ रही है । वही अमृतसर के कई हिस्सों मे उला के साथ भीषण बारिश हो रही है।

Leave a comment