अंजू उर्फ फातिमा का नया वीडियो आया सामने, नसरुललाह के परिजनों ने अंजू को दिए कई तोहफे, जानिए पूरी खबर

राजस्थान की अंजू के पाकिस्तान जाने के बाद रोज नई-नई खबर सामने आ रही है साथ ही, पाकिस्तान में अंजू उर्फ फातिमा का रोज एक नया वीडियो भी सामने आता है, इस बार अंजू उर्फ फातिमा का एक वीडियो आया है, जिसमें नसरुललाह के रिश्तेदार अंजू को गिफ्ट देते वीडियो में नजर आ रहे है। बता दें अंजू ने फातिमा बन इस्लाम काबुल किया साथ ही, नसरुललाह से निकाह भी कर लिया , हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक ना अंजू ने की और न ही नसरुललाह ने की है।

अंजू उर्फ फातिमा का नया वीडियो हुआ वायरल

राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी से पाकिस्तान गई अंजू के पाकिस्तान जाने के बाद उसके रोज नए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे है, इससे पहले अंजू उर्फ फातिमा अपने फेस्बूक फ्रेंड नसरुललाह और उसके दोस्तों के साथ एक साथ खाना खाते हुए वीडियो आई थी। उसी तरह आज फिर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से अंजू की वीडियो सामने आई हैं जिसमें अंजू को उसके फेस्बूक फ्रेंड के रिश्तेदार अंजू को तमाम तोहफे देते नजर आ रहे है। दरअसल अंजू ने फातिमा बन इस्लाम काबुल किया फिर अपने फेस्बूक फ्रेंड नसरुललाह के साथ निकाह कर लिया है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि ना अंजू ने हामी भारी और ना ही नसरुललाह ने काबुल किया की उन दोनों ने निकाह कर लिया।

नसरुललाह के रिश्तेदार अंजू को तोहफे देते आए नजर

पाकिस्तान जाने के बाद अंजू के नोज तमाम वीडियो सामने आ रहे है, जो की भारत और पाकिस्तान की मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए है। आज आए वीडियो मे दिखाई दे रहा है की अंजू और नसरुललाह एक साथ खड़े हुए है और नसरुललाह के तमाम रिश्तेदार उन्हे आकर गिफ्ट दे रहे है। जबकि इसी वीडियो एक शख्स अंजू के डॉक्युमेंट्स की चेकिंग करता दिखाई दे रहा है।

रोज नए-नए वीडियो के साथ तमाम सवाल खड़े हो रहे है

अंजू के पाकिस्तान जाने के दूसरे दिन ही पाकिस्तान मीडिया ने खबर फेला दी थी की अंजू और नसरुललाह ने कोर्ट में जाकर निकाह कर लिया है जबकि उसी दिन नसरुललाह और अंजू ने भारत मीडिया से बात करते हुए बताया था की हम दोनों कोर्ट में अंजू की सिक्युरिटी के लिए अर्जी देने गए थे, और अभी हमने निकाह नहीं किया है, और अभी तक अंजू इस बात से इनकार कर रही है की वो और नसरुललाह निकाह नहीं करेंगे यह तक की अंजू जल्द ही वापस भारत लौटेगी। लेकिन आज आए नए वीडियो ने एक बार फिर अंजू को चर्चा में ला दिया साथ ही, सवाल भी खड़े कर दिए की क्या अब भारत लौटेगी। हालांकि इस बात का पता अब भी नहीं चल रहा की अंजू झूठ क्यों बोल रही है।

इसी भी पढे : आधी रात पेट में दर्द हो तो खाले घर के बने इस पाचक चूर्ण को, जानिए क्या है इसको खाने के फायदे

बीते दो दिन पहले महिलाओं पर पाबंदी होने के बावजूद खुलेआम अंजू पुरषो के साथ खाना खाती आई नजर

आपको बता दें इससे दो दिन पहले अंजू नसरुललाह और उसके साथियों के साथ खुलेआम खाना खा रही थी। जबकि पाकिस्तान के खैबर पंखतूनखवा इलाके में इस तरह से महिलाए और पुरुष एक साथ बैठ कर खाना नहीं कहा सकते क्योंकि उस इलाके में कट्टर मुस्लिमो ने पाबंदी लगाई हुई है। इस तरीके से खुलेआम महिलाए पुरषो के साथ बैठके खाना नहीं खा सकती जबकि अंजू के मामले में हर चीज की विशेष छूट दी जा रही है तो ऐसे में सवाल खड़े होना लजमी है।

Leave a comment